पटना ग्रामीण: PM नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर भाजपा कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई, जांच के बाद ही प्रवेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को पटना आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना के भाजपा कार्यालय में भी जाएंगे। इसे लेकर भाजपा कार्यालय की सुरक्षा अभी से ही बढ़ा दी गई है। सोमवार दोपहर 2:00 बजे भारी संख्या में पुलिस बल भी भाजपा कार्यालय में नजर आई।भाजपा कार्यालय में सीमित लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा है।