पटना ग्रामीण: राजीव नगर थाना क्षेत्र से अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद
राजीव नगर थाना क्षेत्र से सोमवार को छापेमारी कर 1.8 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार दोपहर 3:05 बजे मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पटना पुलिस ने दी है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक मोबाइल एवं चोरी की एक बाइक भी बरामद की गई है। फिलहाल इस पूरे मामले में अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।