सिंगरौली: महिला सरपंचों का क्षमता वर्धन करने हेतु दूसरे दिन भी जिला पंचायत में आयोजित हुआ एक दिवसीय प्रत्यास्मरण प्रशिक्षण
एक दिवसीय जिला स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण मे कल 9 जुलाई को बैढ़न जनपद की 57 महिला सरपंचों ने भाग लिया था तथा आज 10 जुलाई को देवसर जनपद की 42 महिला सरपंचों ने भाग लिया तथा प्रशिक्षण के तीसरे एवं आखिरी दिन 11 जुलाई को चितरंगी जनपद की 66 महिला सरपंच भाग लेंगी। प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला सरपंचों का कहना है कि इस प्रशिक्षण से इन्हें बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है।