सिंगरौली: कलेक्टर के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई आयोजित, मोहर्रम को लेकर की अपील
कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला के अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमति निवेदिता गुप्ता के उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री शुक्ला के द्वारा उपस्थिति सभी सदस्यों, धार्मिक प्रतिनिधियों का स्वगत करते हुए कहा की गतवर्ष के भाति मोहर्रम पर्व को सौहादर्य पूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।