सिंगरौली: उत्तर प्रदेश हाथी नाला से मोरवा पुलिस ने ₹22 लाख की कीमत का चोरी हुआ ट्रक किया बरामद, चोर को किया गिरफ्तार
खनहना के रोड के किनारे खड़ी ट्रक को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था। जहां मोरवा पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर चोर की तलाश की जाने लगी। आज उत्तर प्रदेश के हाथी नाला से ट्रक सहित चोर को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है।