सिंगरौली: संपूर्णता अभियान अंतर्गत जिले में लगाए गए 997 विशेष स्वास्थ्य शिविर, गर्भवती महिलाएं हुई लाभान्वित
इस अभियान के दौरान लक्षित संकेतको को संतृप्त करने हेतु कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिंगरौली श्री गजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1 जुलाई से 10 जुलाई तक विशेष स्वास्थ्य शिविर चलाया गया। जिसके तहत जिले में 1 जुलाई से 10 जुलाई तक कुल 997 विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए गए।