मड़ावरा: मड़ावरा के पुलिस थाना परिसर में तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समाधान दिवस
मड़ावरा कस्वे के पुलिस थाना परिसर में शनिवार को सुवह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक तहसीलदार की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस समाधान दिवस में5 ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र देकर अपनी भूमि समस्या तहसीलदार को सुनाईं जिन्हें सुनने के बाद लेखपालों के सहयोग से सभी ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करा दिया गया।