तुलसीपुर: पूर्व विधायक गैसड़ी ने अधीक्षण अभियंता राप्ती नहर मंडल द्वितीय पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
भाजपा के पूर्व विधायक गैसड़ी शैलेश कुमार सिंह शैलू ने 23 अप्रैल बुधवार दोपहर 1:00 बजे अधीक्षण अभियंता राप्ती नहर मंडल द्वितीय पर टेंडर कार्य में अनियमितता करने का आरोप की बात कही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रमुख सचिव सिंचाई विभाग एवं प्रमुख अभियंता सिंचाई विभाग को जांच किए जाने के लिए पत्र लिखा है।