तुलसीपुर: विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला लखनऊ में आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए
22 अप्रैल मंगलवार शाम 6 बजे विधायक तुलसीपुर कार्यालय ने जानकारी दी कि विधायक कैलाश नाथ शुक्ला पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा प्रदेश कार्यालय लखनऊ में वक्फ संशोधन अधिनियम विषय पर अल्प संख्यक समाज में जन जागरण हेतु आयोजित कार्यशाला में भाग लिया। कार्यशाला को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राष्टीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा वर्मा व वक्ताओं ने संबोधित किया।