तुलसीपुर: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएचसी पचपेड़वा का निरीक्षण किया, हज यात्रा के टीकाकरण सत्र को भी देखा
22 अप्रैल मंगलवार 1 बजे सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने सीएचसी पचपेड़वा का निरीक्षण किया एवं मरीजों से मिल रही स्वास्थ्य सुविधा पर वार्ता किया।जहां कतिपय अनुपस्थित स्टाफ का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अजय कुमार शुक्ला के साथ हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के टीकाकरण सत्र का भी निरीक्षण किया एवं दिशा निर्देश दिया।