तुलसीपुर: थाना हरैया एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम ने हरैया सतघरवा में ग्राम सुरक्षा समिति के साथ की बैठक
21 अप्रैल सोमवार 3:00 बजे भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के गांव हरैया सतघरवा में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम एवं पुलिस द्वारा ग्राम सुरक्षा समिति के साथ बैठक की गई। बैठक में नेपाल राष्ट्र की सीमा पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु सीमा से सटे गांव में मादक पदार्थों की तस्करी, मानव एवं वन्य जीव तस्करी अवांछनीय एवं संदिग्ध गतिविधि को रोकने पर चर्चा की गई।