रामनवमी पर्व को लेकर पलामू उपायुक्त शशि रंजन एवं पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार की शाम करीब पांच बजे शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत फ्लैग मार्च निकाला गया। उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जुलूस मार्ग रामनवमी जुलूस मिलन स्थल सहित कई स्थानों का निरीक्षण भी किया।इस दौरान सौहार्द पूर्ण वातावरण मे पर्व मनाने की अपील की गई।