बहादुरपुर: ग्राम ओंडेर के 32 वर्षीय युवक पर हमला, जान से मारने की धमकी दी
मिली जानकारी अनुसार बहादुरपुर थाने में ग्राम ओंडेर निवासी 32 वर्षीय धीरज सिंह पुत्र देशराज लोधी ने गुरुवार की रात 11:45 पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज रात 9 बजे ग्राम में उसके साथ ग्राम के गोविंद पुत्र कप्तान सिंह लोधी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी एवं अश्लील गालियां दी। बहादुरपुर थाने में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।