कानपुर: थानाक्षेत्र गुजैनी और गोविन्द नगर से गुमशुदा नाबालिक बच्चो को बरामद कर परिजनों को सौंपा, डीसीपी दक्षिण ने दी जानकारी
थाना क्षेत्र गुजैनी और गोविन्द नगर से गुमशुदा 02 नाबालिग बच्चों को पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री रवीन्द्र कुमार के नेतृत्व में दक्षिण जोन पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा। बच्चों को वापस पाकर परिजनों में उत्साह की लहर। बच्चों के पिता द्वारा पुलिस उपायुक्त दक्षिण और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया और भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।