कानपुर: बर्रा और गुजैनी थाना क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरों ने चेन स्नेचिंग की घटना को दिया अंजाम, एडीसीपी ने दी जानकारी
दक्षिण जोन के बर्रा थाना क्षेत्र और गुजैनी थाना क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरों ने चेन स्नेचिंग की दो घटनाओं को अंजाम दिया है। मौके पर पहुंची एडीसीपी दक्षिण अंकित शर्मा ने जानकारी दी कि दोनों ही थाना क्षेत्र की पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।