कानपुर: चकेरी एयरपोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था तोड़ रहे कांग्रेसियों ने पुलिस से की धक्का मुक्की
चकेरी एयरपोर्ट में राहुल गांधी के प्रस्थान के समय कांग्रेसियों ने सुरक्षा घेरा तोड़ने का प्रयास किया और एयरपोर्ट में घुसने की कोशिश की पुलिसकर्मियों के रोकने पर पुलिस कर्मियों से धक्का मुक्की की, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। शहर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के बाद राहुल गांधी चकेरी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।