कानपुर: घंटाघर चौराहे पर राहुल गांधी को ज्ञापन लेने पहुंचे विकलांगों पर हुआ लाठीचार्ज, कांग्रेस बहिष्कार का किया आवाहन
घंटाघर चौराहे पर कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में मौजूद राहुल गांधी को ज्ञापन देने पहुंचे विकलांगों पर लाठी चार्ज कर दिया गया। उनके साथ अभद्रता की गई, जिससे नाराज विकलांगो ने लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का विरोध करने की बात कही है। विकलांगों का कहना है कि कांग्रेसियों के इशारे पर ही उनके साथ अभद्रता की गई है जिसे वो आहत हुए है।