साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की पुलिस टीम ने एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से चोरी की तीन स्कूटी, मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल बरामद किया गया और इसकी गिरफ्तारी से चार मामलों का खुलासा करने का दावा पुलिस ने किया है। इसकी पहचान सुमित कुमार उर्फ़ इलू के रूप में हुई है। पहले से यह 11 मामलों में शामिल रहा है।