दिल्ली कैंटोनमेंट: नारायणा: 15 से ज़्यादा वारदातों को अंजाम देने वाला आरोपी पुलिस द्वारा गिरफ़्तार
पश्चिम में जिला की नारायणा थाना की पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार क्या है। जिसकी पहचान ऋषि उर्फ राहुल के रूप में हुई है, यह अंबेडकर नगर का रहने वाला है। यह बागमाश पहले से 15 से ज्यादा आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस टीम ने तिलक नगर और लाजपत नगर थाना में दर्ज दो मामलों खुलासा किया है।