दिल्ली कैंटोनमेंट: सागरपुर: 6 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 32 ग्राम स्मैक और हेरोइन बरामद
सागरपुर थाना की पुलिस टीम ने 6 ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो पुरुष और चार महिला शामिल हैं। इनके पास से 32 ग्राम से ज्यादा स्मैक और हेरोइन बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विशाल, मंजू, पल्लवी, दिव्या, रोहित और काजल के रूप में हुई है। यह सभी दिल्ली के सागरपुर, त्रिलोकपुरी, ईस्ट सागरपुर और कैलाशपुरी के रहने वाले हैं।