दिल्ली कैंटोनमेंट: दिल्ली कैंट: मौसम बदला, झमाझम बारिश से लोगों ने ली राहत की सांस
दो दिन से दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अचानक आज शनिवार शाम को लोगों को राहत नजर आया। जब साउथ वेस्ट दिल्ली के दिल्ली कैंट इलाके में तेज बारिश शुरू हो गई। धीरे धीरे बारिश की रफ्तार काफी बढ़ गई। मौसम जो कुछ देर पहले तक उमस भरा था, वह अचानक हुई झमाझम बारिश से सुहाना होने लगा। दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों ने राहत की सांस ली