नीमच नगर: नीमच में मालखेड़ा के पास कार दुर्घटना में एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
मंगलवार को शाम 6:00 प्राप्त जानकारी के अनुसार नीमच में मालखेड़ा में वीरेंद्र पाटीदार के खेत के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सीकर राजस्थान निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया गया कि सभी राजस्थान से मंदसौर की ओर जा रहे थे। मृतक का