डुमरांव: डुमरांव नगर के साथ ही विस्तारित क्षेत्र और एनएच 120 पर भी कैमरे लगाने की पहल शुरू, बोर्ड की बैठक में लिया गया था फैसला
Dumraon, Buxar | Feb 3, 2025 डुमरांव नगर के साथ ही अब विस्तारित क्षेत्र और एनएच 120 पर भी कैमरा लगाने की पहल नगर परिषद द्वारा शुरू कर दी गई है। इसको लेकर कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने सोमवार की सुबह 11 बजे बताया कि बोर्ड की बैठक में बोर्ड के सभी सदस्यों के साथ ही मुख्य पार्षद और उप सभापति के साथ सर्वसम्मति से इस फैसला लिया गया था