चौसा: चौसा में पूर्व जिप सदस्य के नेतृत्व में दो-गोला चैता गायन का आयोजन, पारंपरिक गीतों पर झूमे दर्शक
Chausa, Buxar | Apr 17, 2026 नगर के चौसा 2 हाई स्कूल फील्ड में गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम सुबह 5 तक चला रहा। कार्यक्रम का आयोजन बक्सर थर्मल पावर मजदूर यूनियन के महामंत्री व पूर्व जिप सदस्य डॉ. मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित हुआ। दो-गोला चैता गायन मुकाबला मुख्य आकर्षण रहा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने उद्घाटन किया।