भीलवाड़ा: सुखड़िया नगर में महिला की फांसी से हुई मौत, मां ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया
भीलवाड़ा में एक महिला की फांसी लगाने से मौत हो गई।परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है और मृतका के पति, सास ससुर और ननद को मौत के लिए जिम्मेदार बताया।महिला की शादी के डेढ़ साल होने के चलते रविवार शाम को मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया और जांच शुरू की है।