भीलवाड़ा: यूआईटी भूखंड लॉटरी विवाद पर विधायक ने निष्पक्ष जांच की मांग की, मंत्री को लिखा पत्र जनमानस में 'असंतोष' को लेकर
भीलवाड़ा नगर विकास न्यास (यूआईटी) द्वारा हाल ही में आयोजित 3081 भूखंडों की ई-लॉटरी प्रक्रिया अब विवादों के घेरे में आ गई है। भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने इस पूरी प्रक्रिया की प्रामाणिकता को लेकर भीलवाड़ा के जनमानस में व्याप्त असंतोष का हवाला देते हुए राजस्थान सरकार के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा को एक पत्र लिखा हैं।