भीलवाड़ा: पुलिस लाइन क्षेत्र में दोस्त ने नाबालिग दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया, उदयपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम
भीलवाड़ा में शनिवार रात एक नाबालिग पर उसके पुराने दोस्त ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, हालत बिगड़ने के बाद उसे उदयपुर रैफर किया जहां आज रविवार को सुबह उसने इलाज के दौरान दम तोड दिया।