भीलवाड़ा: जिला कलेक्टर संधू ने जिले का गौरव बढ़ाया, भीलवाड़ा जिले को आदिवासी कल्याण में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित
भीलवाड़ा। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय ने शुक्रवार को भीलवाड़ा जिले को राजस्थान के आदिवासी कल्याण में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। यह सम्मान आदि कर्मयोगी अभियान के तहत दिया गया है, जो आदिवासी कल्याण और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों को पहचानने और प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है।