भीलवाड़ा: प्रतापनगर चौकी के बाहर नाकाबंदी तोड़कर दीवान को कुचलने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने 1 आरोपी को किया गिरफ्तार
भीलवाड़ा। प्रतापनगर चौकी के बाहर नाकाबंदी तोड़कर पुलिस दीवान प्रमोद को कुचलने का प्रयास करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में प्रताप नगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। प्रताप नगर थाना अधिकारी सुरजीत ठोलिया ने जानकारी दी।