भीलवाड़ा: औद्योगिक श्रमिकों को दीपावली पर निश्चित रूप से बोनस मिले, इसके लिए जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
भीलवाड़ा। जिला इंटक अध्यक्ष दीपक व्यास के नेतृत्व में जिला कलेक्टर से मिलकर अवगत कराया कि भीलवाड़ा के औद्योगिक क्षेत्र में हजारों श्रमिक दीपावली के पावन पर्व पर बोनस की आशा रखते हैं, लेकिन श्रम विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से उन्हें मात्र मिठाई का डिब्बा या खाने का टिफिन देकर इतिश्री कर दी जाती है, जिससे गरीब श्रमिकों का बोनस का सपना अधूरा ही रह जाता है।