कोचस: नरवर में बिजली गुल होने पर मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में हुआ मतदान, 53 फीसदी मतदाताओं ने 6 बजे तक डाले वोट
Kochas, Rohtas | Sep 1, 2026 नरवर पंचायत में पैक्स चुनाव के दौरान बिजली गुल होने से मतदान केंद्र पर अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई। बिजली नहीं रहने के कारण मतदाताओं को मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में मतदान करना पड़ा। इससे मतदान केंद्र पर मौजूद मतदाताओं और मतदानकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नरवर पंचायत में बनाए गए मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतार लगी रही।