मोहनिया समेकिति चेक पोस्ट से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 67 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर कार को जब्त किया है। शनिवार को 5 बजे उत्पाद थाना अध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज रोहतास जिला के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर तेलरी गांव निवासी गणेश प्रसाद के 28 वर्षीय पुत्र द्रविड़ कुमार बताया जाता है। जिसपर कानूनी कार्रवाई किया गया।