नानपारा: नानपारा के दो नायब तहसीलदार हुए पदोन्नत, लेखपाल संघ ने नम आंखों से दी विदाई
नानपारा तहसील के दो नायब तहसीलदार, हर्षित पांडे और शैलेश अवस्थी, तहसीलदार के पद पर पदोन्नत हो गए हैं। पदोन्नति के साथ ही उनका गैर जनपद तबादला भी कर दिया गया है। शनिवार को नानपारा में एक विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। उपजिलाधिकारी नानपारा प्रकाश सिंह और तहसीलदार विकास कुमार की उपस्थिति में सभागार में यह विदाई समारोह आयोजित किया गया।