सैदपुर नगर के मुख्य बाजार में व्याप्त समस्याओं का जायजा लेने के लिए बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड नगर में लोगों के बीच पहुँचे। इस दौरान तिराहे से पानी टंकी तक पैदल घूमकर उन्होंने लोगों को हो रही विभिन्न समस्याओं को देखा और उनके निस्तारण का संबंधित को निर्देश दिया।