पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र में शनिवार को टन-टन रेलवे पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही जराईकेला थाना प्रभारी अमित कुमार पासवान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।प्राथमिक निरीक्षण में पुलिस को आशंका है कि व्यक्ति की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई होगी।