शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) हरिशंकर गर्ग द्वारा विकासखंड विजयपुर के संकुल केंद्र सहसराम अंतर्गत शासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कई विद्यालयों में शिक्षकों की अनुपस्थिति और छात्रों की बेहद कम उपस्थिति सामने आई, जिससे शिक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई।