लखीसराय: नया बाजार वार्ड संख्या 33 में गहराया जल संकट, टैंकर बना सहारा
नया बाजार स्थित वार्ड संख्या 33 में गर्मी की शुरुआत होते ही पेयजल संकट गहराने लगा है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां हर साल पानी की समस्या विकराल रूप ले लेती है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार की पूर्वाह्न 7:00 बजे नगर परिषद द्वारा भेजे गये पानी के टैंकर से स्थानीय लोग पानी भरते नजर आए ।