कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देश पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय राज ने भी एन.डी.बी. पैकेज-07 के अंतर्गत शिवपुरी-पोहरी-कराहल-गोरस मार्ग का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया।
₹236.93 करोड़ की लागत से बनने वाले इस 45 किलोमीटर लंबे मार्ग का 37.290 किलोमीटर हिस्सा वन प्रभावित क्षेत्र में आता है। 20 मई 2027 तक पूर्ण होने वाली इस परियोजना के तहत जल संरक्षण के लिए 'लोक कल्याण सरोवर' एवं 30 वाटर रिचार्ज पिट का निर्माण भी कराया जा चुका है।
कलेक्टर श्री वर्मा ने जानकारी लेते हुए अधिकारियों को समय-सीमा और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
#shivpuri
Shivpuri, Madhya Pradesh | Sep 22, 2026