शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 शिवपुरी में “उमंग है तो जिंदगी में रंग है, चुनौतियों से लड़कर, सकारात्मकता से गढ़ेंगे भविष्य” थीम पर उत्साहपूर्वक ‘उमंग दिवस’ का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य श्री विवेक श्रीवास्तव ने की तथा मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री प्रहलाद भारती रहे।
भौतिकी शिक्षक श्री दुर्गेश चौबे द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में उमंग स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस, “उज्ज्वल बदलाव हमसे” और “सशक्त कार्यक्रम” के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास व जीवन कौशल पर चर्चा की गई।
आयोजन के दौरान कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए कानाफूसी, वित्तीय प्रबंधन, शरीर के अंगों का समन्वय, तनाव प्रबंधन पर रोल-प्ले, नसरीन की कहानी और रैपिड फायर क्विज़ जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड, पुरस्कार व प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में श्री हेमंत जैमिनी, श्री केदार वर्मा, श्रीमती नमिता जुनेजा, श्रीमती पुष्पा मिश्रा, श्री अनिल रावत, श्री गिरीश शर्मा सहित शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
#shibpuri
1 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Sep 22, 2026