मड़ावरा: मड़ावरा पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में सिरोन के 3 लोगों को किया गिरफ्तार
मड़ावरा थाना पुलिस ने बुधवार करीब दोपहर 2 बजे लड़ाई झगड़ा करके गाँव की शान्ति व्यवस्था भंग करने के आरोप में सिरोन निवासी 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि उक्त व्यक्ति गाँव में लड़ाई झगड़ा करके शान्ति व्यवस्था भंग कर रहे हैं। इसी सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुँचा और एक ही गाँव से 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।