Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
hemant.suman
बारां-बारां डोल मेले में झूला-चकरी-डोलर मार्केट बंद,, नगर परिषद को 86 लाख रुपए देने के बाद रेट कम करने का मामला, व्यापारी ने रेट कम करने को लेकर किया इनकार, झूला-चकरी-डोलर बन्द होने से फिका हुआ मेला, मायुस होकर वापस लोटे
Sangod, Kota
| Sep 30, 2026
MORE NEWS
कोटा रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया और चोरी का माल बरामद किया। पुलिस के अनुसार रात आरोपी ने किराए के मकान का ताला तोड़कर अंदर रखा डीजे का सामान, लाइट, मिक्सर और करीब 8 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए थे। वारदात के बाद पुलिस ने फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंची। पुलिस ने अतीक मोहम्मद उर्फ अज्जू पुत्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ई-रिक्शा चलाता है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने लोन की किस्त जमा कराने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी के कब्जे से चोरी गया माल बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की पूछताछ कर रही है।
Sangod, Kota | Sep 30, 2026
कोटा में मंगलवार को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया। मुख्यमंत्री ने हाल ही में संपन्न निकाय चुनावों में पार्टी को मिली जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही, आगामी पंचायत चुनावों को लेकर संगठन की मजबूती, बूथ स्तर की सक्रियता एवं प्रभावी चुनावी तैयारियों पर मार्गदर्शन दिय्या। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यक्रम में इसी ऊर्जा और एकजुटता के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजस्थान सरकार में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, पंचायती राज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाड़पुरा विधायक कल्पना देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #Kota #Bundi #BhajanlalSharma #HeeralalNagar #कार्यकर्ता_सम्मेलन #Sangod #BJP4Rajasthan
Sangod, Kota | Sep 30, 2026
कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई की। सांगोद थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (DST) ने मिलकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 6.60 ग्राम स्मैक और एक बजाज डिस्कवर बाइक जब्त की गई। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि 28 सितंबर को रामकल्याण मीणा और नरेंद्र जैन की देखरेख में थानाधिकारी पवन कुमार मीणा के नेतृत्व में टीम ने डैरु माताजी मंदिर के पीछे जंगली बबूल के पास लक्ष्मीनारायण (56) पुत्र मांगीलाल (निवासी कोड़ियों का चौक सांगोद) को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 6.60 ग्राम स्मैक मिली। मौके से बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल RJ 20 SF 3757 भी जब्त हुई। सांगोद थाने में आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस उससे तस्करी नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
Sangod, Kota | Sep 29, 2026
बारां के छबड़ा में 16 साल से पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रहे नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले के आरोपी महावीर लखारा (51) पुत्र सोहन, निवासी टोंकरवाड़ा, थाना शंभुगढ़, जिला भीलवाड़ा को आखिरकार छबड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 20 हजार रुपए के इनामी आरोपी को ऑपरेशन ‘अदृश्य’ के तहत राजस्थान-छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र से करीब 800 किलोमीटर दूर से पकड़ा गया। आरोपी वर्ष 2010 में दर्ज मामले के बाद से पहचान छिपाकर अलग-अलग ठिकानों पर रह रहा था। कार्रवाई सीआई राजेश खटाना के नेतृत्व में की गई। #छबड़ा #बारां #छबड़ापुलिस #राजस्थानपुलिस #ऑपरेशनअदृश्य #पुलिसकार्रवाई #इनामीआरोपी #ब्रेकिंगन्यूज
Sangod, Kota | Sep 29, 2026
कोटा में मुख्यमंत्री के एयरपोर्ट पहुंचने से पहले एयरपोर्ट के पास गेट पर सड़क हादसा हो गया। यहां बाइक सवार दो युवकों को एक पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक के सिर में हल्की चोट आई। घटना के दौरान मुख्यमंत्री के काफिले की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस जवानों ने घायल युवक को उठाया और टेंपो की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
Sangod, Kota | Sep 29, 2026
कोटा में मंगलवार को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया। मुख्यमंत्री ने हाल ही में संपन्न निकाय चुनावों में पार्टी को मिली जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही, आगामी पंचायत चुनावों को लेकर संगठन की मजबूती, बूथ स्तर की सक्रियता एवं प्रभावी चुनावी तैयारियों पर मार्गदर्शन दिय्या। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यक्रम में इसी ऊर्जा और एकजुटता के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजस्थान सरकार में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, पंचायती राज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाड़पुरा विधायक कल्पना देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #Kota #Bundi #BhajanlalSharma #HeeralalNagar #कार्यकर्ता_सम्मेलन #Sangod #BJP4Rajasthan
Sangod, Kota | Sep 29, 2026
बारां में कांग्रेस ने जिला कलेक्ट्री के मुख्य द्वार पर जलाया मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला , एसआईआर के नाम पर मतदाता में सूचियों में बड़े हेरफेर का आरोप । बारां में चुनाव आयोग के विरुद्ध जिला कलेक्टर कार्यालय पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा, धर्मराज मेहरा, पूर्व विधायक पानाचन्द मेघवाल, निर्मला सहरिया और करण सिंह राठौड़ रहे मौजूद, अन्ता विधायक प्रमोद जैन भाया, बारां जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया प्रदर्शन से रहे नदारद।। शहर कांग्रेस बारां भाजपा जिलाध्यक्ष बारां #बारांकांग्रेस #बारांकांग्रेसजिलाअध्यक्ष #चुनावआयोग
Sangod, Kota | Sep 29, 2026
खेतों से केबल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने चोरी की बिजली केबल भी बरामद की बपावरकलां पुलिस ने खेतों से बिजली केबल चोरी के दो आरोपी पकड़े। चोरी की केबल भी मिली। लगातार चोरियों से किसान परेशान थे। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के अनुसार, 20 सितंबर को लटूरी के दुर्गाशंकर नागर ने शिकायत दर्ज कराई। पिछले दो महीने से हर पांच-सात दिन में खेतों से बिजली मोटरों की केबल चोरी हो रही थी, जिससे किसानों को नुकसान हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के लिए खास टीम बनाई। टीम ने घटनास्थल जांचा, सीसीटीवी फुटेज देखे, संदिग्धों पर नजर रखी। भारत सुमन (23) और ओमप्रकाश (33) गिरफ्तार हुए। दोनों कोटड़ा रोड, बपावरकलां के हैं। चोरी की बिजली केबल बरामद हुई। थाना प्रभारी सुरेश मीणा समेत अन्य पुलिसकर्मी कार्रवाई में थे। पुलिस अन्य चोरियों की जानकारी जुटा रही है।
Sangod, Kota | Sep 29, 2026