कोटा में मंगलवार को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया।
मुख्यमंत्री ने हाल ही में संपन्न निकाय चुनावों में पार्टी को मिली जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही, आगामी पंचायत चुनावों को लेकर संगठन की मजबूती, बूथ स्तर की सक्रियता एवं प्रभावी चुनावी तैयारियों पर मार्गदर्शन दिय्या।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यक्रम में इसी ऊर्जा और एकजुटता के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राजस्थान सरकार में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, पंचायती राज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाड़पुरा विधायक कल्पना देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#Kota #Bundi #BhajanlalSharma #HeeralalNagar #कार्यकर्ता_सम्मेलन #Sangod #BJP4Rajasthan
Sangod, Kota | Sep 29, 2026