बारां के छबड़ा में 16 साल से पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रहे नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले के आरोपी महावीर लखारा (51) पुत्र सोहन, निवासी टोंकरवाड़ा, थाना शंभुगढ़, जिला भीलवाड़ा को आखिरकार छबड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 20 हजार रुपए के इनामी आरोपी को ऑपरेशन ‘अदृश्य’ के तहत राजस्थान-छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र से करीब 800 किलोमीटर दूर से पकड़ा गया। आरोपी वर्ष 2010 में दर्ज मामले के बाद से पहचान छिपाकर अलग-अलग ठिकानों पर रह रहा था। कार्रवाई सीआई राजेश खटाना के नेतृत्व में की गई।
#छबड़ा #बारां #छबड़ापुलिस #राजस्थानपुलिस #ऑपरेशनअदृश्य #पुलिसकार्रवाई #इनामीआरोपी #ब्रेकिंगन्यूज
Sangod, Kota | Sep 29, 2026