एकमा: वन देवी पूजा प्रकृति और जन जातीय संस्कृति का प्रतीक : मंत्री
Ekma, Saran | Aug 23, 2026 बिहार राज्य गोंड महासभा के तत्वाधान में रविवार को एकमा प्रखंड के भूईली में जिला स्तरीय वन देवी पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वनदेवी पूजा अर्चना से हुई जो शाम करीब 5:00 बजे तक चला। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वीर प्रकाश गोंड ने की। मुख्य अतिथि एससी एसटी कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान का भव्य स्वागत किया गया ।