मेजा: अखरी शाहपुर में दबंगों पर जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने इंसाफ की मांगी
Meja, Allahabad | Apr 18, 2026 मेजा थाना क्षेत्र के अखरी शाहपुर गांव में आज शनिवार दोपहर दबंग किस्म के लोगों द्वारा एक गरीब परिवार की जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मामले को लेकर पीड़ितों ने शासन-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।