धामपुर: अफजलगढ के गांव भागीजोत में पीएसी के जवान का शव पेड़ से लटका मिला, आत्महत्या या हत्या के पहलुओं पर जांच शुरू
Dhampur, Bijnor | Jan 15, 2025 अफजलगढ क्षेत्र के गांव भागीजोत निवासी जयप्रकाश सैनी का 27 वर्षीय पुत्र लोकेन्द्र सैनी मुरादाबाद पीएसी में तैनात है।वह तीन दिन की छुटटी पर घर आया हुआ था।बुधवार की सांय को वह बिना बताए घर से चला गया।जंगल में होने का पता चलने पर परिजन जंगल पहुंचे तो उसका शव पेड़ से लटका मिला।गुरूवार को करीब एक बजे पुलिस ने मामले की जानकारी दी।