धामपुर: गांव पल्लावाला के जंगल में एक युवक का रक्तरंजित शव कुएं में मिला, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Dhampur, Bijnor | Jan 15, 2025 धामपुर क्षेत्र के गांव पल्लावाला का युवक इशरत मंगलवार की रात से लापता था।उसकी मां शमशीदा ने बताया कि उसकी तलाश की जा रही है।बुधवार को करीब 1 बजे इशरत का शव गांव के पास ही जंगल में एक कुएं में रक्तरंजित हालत में मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की।फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची हैं।