धामपुर: नहटौर के मिलक रोड पर बिना अनुमति आम के हरे-भरे पेड़ काटने के मामले में वन विभाग ने की कार्रवाई
Dhampur, Bijnor | Jan 15, 2025 नहटौर के मिलक रोड पर एक काॅलोनी के पीछे आम के बाग में बिना अनुमति के करीब दस आम के हरे भरे आम के पेड़ काटने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कटे हुए पेड़ो को अपने कब्जे में लिया था।बुधवार को करीब चार बजे वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की।वन रेंजर गोविंद राम गंगवार ने बताया कि कार्रवाई कर दी गई है।