धामपुर: शेरकोट क्षेत्र के गांव महमदाबाद के युवक की चंडीगढ में सड़क दुर्घटना में मौत होने पर शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम।
Dhampur, Bijnor | Jan 15, 2025 शेरकोट क्षेत्र के गांव महमदाबाद निवासी नीरज कुमार की चंडीगढ के डेराबसी में नौकरी लगने के बाद वह चंडीगढ गया था।रविवार को सड़क दुर्घटना में वह घायल हो गया था।उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।बुधवार को को करीब तीन बजे गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।