बड़ौत: बुढ़पुर शिव मंदिर और कंडेरा शराब ठेके से चोरी के अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
Baraut, Bagpat | Jun 20, 2025 गुरुवार को कंडेरा निवासी रविंद्र सिंह अहलावत के शराब ठेके से 8 पेटी देशी शराब चोरी हुई थी। रमाला पुलिस ने 1 आरोपी मनीष निवासी सूजती को गिरफ्तार कर लिया, जिससे चोरी किये हुए 70 पव्वे देशी शराब व 1 बाइक फर्जी नम्बर प्लेट लगी बरामद हुई है। इसके अलावा गुरुवार को बुढ़पुर शिव मंदिर से शीशा तोड़कर ₹5100 की माला चोरी करने के बुढ़पुर निवासी 2 आरोपी गिरफ्तार कर लिए।